Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
    झारखण्ड

    अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद  । धनबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरी करने वाले गैंग का भांड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना खरनी बरवाअड्डा निवासी नंद किशोर चौधरी व करमाटांड जामताड़ा निवासी बकरीद मियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर धनबाद, जामताड़ा व देवघर में अलग-अलग जगहों से 11 बाइक व चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरवाअड्डा से नंद किशोर चौधरी को पकड़ा था। इस पर पहले से भी जिले के अलग-अलग थानों में बाइक चोरी सहित दूसरे आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे जब पुछताछ हुई तो हाल के दिनों में हुई बाइक चोरी को इसने कबूल कर लिया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने जामताड़ा से बकरीद मियां को गिरफ्तार किया। बकरीद मियां चोरी कर लाई गई बाइक को बेचने का काम करता है। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 11 बाइक बरामद की है। बताया कि यह लोग धनबाद, जामताड़ा, गिरीडीह, देवघर के अलावा पुरुलिया, आसनसोल व दुर्गापुर से भी बाइक चोरी करते हैं। पुलिस ने इन दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं इनके गैंग के बाकी लोगों की खोजबीन जारी है।

    पांच से दस हजार में बेच देते थे बाइक

    एसएसपी ने बताया कि यह लोग पांच से दस हजार रुपये में बाइक बेच देते हैं। ज्यादा बाइक यह लोग कोयला व बैट्री चोरी करने वालों को बेचते है। कोयला चोरी करने के दौरान यह लोग पकड़े जाने पर बाइक भी छोड़ कर भाग जाते हैं । बताया कि चोरी की बाइक बेच कर यह लोग महीने में लगभग दो से तीन लाख रुपये की आमदनी करते है। नंद किशोर चौधरी की गिरफ्तारी उसके घर से ही हुई थी। एसएसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि बाइक चोरों द्वारा जो मास्टर चाबी का इस्तेमाल बाइक खोलने के लिए किया जाता है वह चाबी सिर्फ एक ही लाक खोल पाती है। अगर आम लोग डबल लाक का इस्तेमाल करेंगे तो बाइक चोरी नहीं के बराबर होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.