Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»अगले आदेश तक रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट के इस्तेमाल पर सरकार ने लगाई रोक
    राष्ट्रीय

    अगले आदेश तक रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट के इस्तेमाल पर सरकार ने लगाई रोक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 25, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस की जांच के लिए मंगाए गए रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट के इस्तेमाल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट के इस्तेमाल पर लगी रोक कोरोना की जांच के लिए चीन से आयात की थी किट. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं अब कोरोना वायरस की जांच के लिए मंगाए गए रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट के इस्तेमाल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.
    दरअसल, चीन से आयात किए गए रैपिड टेस्ट किट को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है. राजस्थान और पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से एक्यूरेसी पर सवाल उठाए गए. जिसके बाद देश में मेडिकल की नियामक संस्था भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने राज्यों को इसका उपयोग न करने की सलाह दी. वहीं अब अगले आदेश तक इस टेस्टिंग किट के इस्तेमाल पर सरकार ने रोक लगा दी है.

    चीन से आयात रहेगा जारी

    हालांकि विदेश मंत्रालय ये पहले ही साफ कर चुका है कि इसके बावजूद चीन से मेडिकल उपकरणों का आयात जारी रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा है कि कुछ दिनों में करीब 20 उड़ानें भारत आएंगी और रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट, पीपीई किट, थर्मामीटर आदि मेडिकल उपकरण चीन से लेकर आने की उम्मीद है.

    चीन की कंपनी की सफाई

    वहीं भारत में रैपिड टेस्टिंग किट्स को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चीन की दो कंपनियों ने कहा है कि गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है. चीनी कंपनियों गुआंगजौ वोन्डफो बायोटेक कंपनी लिमिटेड और झुवाई लिवजोन डायग्नोस्टिक्स इंक ने भारत को निर्यात की जाने वाली परीक्षण किटों पर कहना है कि गुणवत्ता उनकी पहली प्राथमिकता है. गुणवत्ता मानक पर खरा उतरने के बाद वे अपना किट निर्यात करती हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया

    February 10, 2026

    मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

    February 10, 2026

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    • जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण
    • रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग
    • बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    • ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.