Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अपह्रत युवक सशकुल बरामद, 5 अपहरणकर्त्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    झारखण्ड

    अपह्रत युवक सशकुल बरामद, 5 अपहरणकर्त्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के रातू थाना पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रातू थाना निवासी सुमित उरांव, बबलू महली, मांडर थाना निवासी अविनाश उरांव, पूनई उरांव और चान्हो थाना निवासी हरि महली शामिल है।

    इनके पास से एक महिंद्रा पिकअप वाहन, एक भुजाली, एक चाकू एक टैब, नशीली दवा चार पता, घटना में प्रयुक्त किया गया छह मोबाइल फोन, अपहृत का मोबाइल एक, अपहृत का हाथ पैर बांधने में इस्तेमाल किया गया तीन गमछा बरामद किया गया है।

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि 23 अगस्त को रातू निवासी रमेश तिग्गा ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पुत्र प्रीतम तिग्गा का अपहरण कर लिया गया है। उनका पुत्र वॉलीबाल खेलने गया था। रमेश ने पुलिस को बताया कि पुत्र को छोड़ने के लिए 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है।

    एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर अपहृत प्रीतम तिग्गा को चान्हो थाना क्षेत्र के भोला महली के बंद घर से के घर से सकुशल बरामद किया। साथ ही मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में रातू थाना प्रभारी आभास कुमार ,रंजय कुमार ,राहुल कुमार ,अभय कुमार, नीतीश कुमार ,उज्जवल कुमार, नवीन कुमार, हरि उरांव, लाल बाबू राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.