Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!

    October 21, 2025

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड मैच की पिच बनाने वाले भारतीय क्यूरेटर की हुई संदिग्ध मौत
    अंतरराष्ट्रीय

    अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड मैच की पिच बनाने वाले भारतीय क्यूरेटर की हुई संदिग्ध मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अबुधाबी: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-12 मुकाबले से एक बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज के अनुसार पिच बनाने वाले क्यूरेटर मोहन सिंह की संदिग्ध हालत में लाश पाई गई है। अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। इसके कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम इंडिया के लिए ये मैच काफी अहम है। अगर अफगानिस्तान ये मैच हार जाती है तो टीम इंडिया सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो जाएगा।

    ऐसे में इस मौत को लेकर काफी सवाल उठने लगे हैं। 36 साल के मोहन सिंह भारत के रहने वाले हैं। शेख जायद स्टेडियम के विकेट पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें खेल चुकी हैं और सभी विकेटों को मोहन सिंह ने ही बनाया है।

    पंजाब क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में क्यूरेटर बनने के प्रशिक्षण के बाद सितंबर 2004 में मोहन अबुधाबी आए, जहां वे 1994 से ग्राउंड सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थे। वहां वो टेनिस सहित कई अन्य खेलों में कोचों की सहायता करते थे। क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले उनको तैराकी का शौक था।

    2007 वर्ल्ड कप में भी हो चुकी है ऐसी घटना

    17 मार्च 2007 को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान टीम को बुरी तरह से हार मिली थी। इसके साथ ही वो विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। ये बहुत बड़ा उलटफेर था। लेकिन अगले दिन टीम के कोच बॉब वूल्मर की डेड बॉडी बरामद हुई। किंग्स्टन, जमैका में उनके होटल रूम के बाथरूम से उनकी लाश पाई गई थी। उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इस मौत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को खूनी तक कहा गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    डोनल्ड ट्रंप के H1-B वीजा का विकल्प है L-1 और O-1, जानिए कितनी है फीस

    September 23, 2025

    अमेरिकी यूनिवर्सिटी में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, गले में मारी गई गोली

    September 11, 2025

    नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

    September 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!
    • दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक
    • जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!
    • बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन!
    • झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!
    • Bihar Election 2025: चुनाव से पहले JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.