आम लोगों की जेब पर एक बार फिर से बोझ बढ़ गया है। इस बार दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है। राज्य में अधिकतम बिकने वाले अमूल दूध ने अपने सभी प्रोडक्ट में दाम का इजाफा किया है। इसमें अमूल गोल्ड दूध के आधा लीटर पर ₹1 वही 1 लीटर पर ₹2 कीमत बढ़ी है। अमूल शक्ति के आधा लीटर पर ₹1 और 1 लीटर पर ₹2 कीमत बढ़ी है। ऐसे ही अमूल टी- स्पेशल अमूल ताजा और अमूल स्लिम ऐंड ट्रिम दूध पर भी कीमत बढ़ाई गई है। यही नहीं अमूल के दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी कीमत बढ़ी है। अमूल की बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू की गई है।
क्या है नया दर
अमूल के दूध या दूसरे प्रोडक्ट छोटे-छोटे दुकानों में भी देखने को मिलते हैं। राशन दुकान में भी फ्रिज रखकर अमूल के दूध भी दुकानदार बेचते हैं। अमूल गोल्ड दूध का आधा लीटर जो पहले ₹28 में बिक रहा था वह अब ₹29 में बिक रहा है वहीं इसी दूध का 1 लीटर 55 की जगह ₹57 में मिल रहा है। अमूल शक्ति दूध का आधा लीटर ₹25 की जगह ₹26 और 1 लीटर ₹49 की जगह ₹51 में मिल रहा है। अमूल टी स्पेशल आधा लीटर 25 की जगह 26 और 1 लीटर 49 की जगह ₹51 हो गया है। अमूल ताजा आधा लीटर 23 की जगह 24 और 1 लीटर 45 की जगह 47 हो गया है। अमूल स्लिम एंड ट्रिम दूध आधा लीटर 21 की जगह 22 और 1 लीटर 41 की जगह 43 हो गया है।

