Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अयोग्य लोगो को करना होगा राशन कार्ड सरेंडर, नहीं तो होगी कार्रवाई
    झारखण्ड

    अयोग्य लोगो को करना होगा राशन कार्ड सरेंडर, नहीं तो होगी कार्रवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 14, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू :  राज्य के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सरकार कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य में कई दाल भात केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में राज्य के गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन करवाया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक भोजन पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के इस दौर में राज्य में जीवन व जीविका दोनों को साथ साथ चलाना है. कोरोना महामारी से निजात पाने के पश्चात राज्य में विकास को और गति प्रदान की जाएगी. खाद्य आपूर्ति मंत्री रविवार को मेदिनीनगर के परिसदन भवन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

    राशन उठाव नहीं करने वालों का कार्ड होगा रद्द

    मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि वैसे लाभुक जो राशन कार्ड के पात्रता नहीं रखते हैं और उनका किसी कारणवश कार्ड निर्गत हो गया है, वैसे लोग हर हाल में अपना राशन कार्ड सरेंडर करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर जांच में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कई कार्डधारियों ने राशन कार्ड बनने के बाद लंबे समय से राशन का उठाव नहीं किया है. ऐसे सभी कार्डो को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

    अहर्ता रखने वाले सभी को निर्गत होगा कार्ड  

    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सर्वे कराया जा रहा है. अहर्ता रखने वाले ऐसे सभी लोगों को सरकार राशन कार्ड निर्गत करने हेतु प्रतिबद्ध है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सरकार कृत संकल्पित है.

    बताया कि विभाग द्वारा सैकड़ों राशन डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि राशन वितरण का लाभ शत-प्रतिशत लाभुकों को मिले इसके लिए विभाग प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि सरकार दस लाख गरीब  परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ने हेतु प्रयासरत है. सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति करने हेतु कटिबद्ध है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    February 6, 2026

    पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट
    • Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई
    • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम
    • रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    • पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.