Jamshedpur : पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र की एक कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या के मामले का पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है. इसके तहत छात्रा ने इसलिए आत्महत्या की थी, क्योंकि उसके प्रेमी ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया था. घटना बीते 7 अगस्त की है.
घटना के 11 दिनों बाद पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ है. इस मामले में पहले थाना में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था.
हालांकि अब पटमदा थाना के एएसआई दाऊद होरो के बयान पर थाना में आरोपी महितोष महतो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जोरशोर से उसकी तलाश में जुटी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही कर जा रही है.

