Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अस्पताल की लापरवाही के कारण दुनिया देखने से पहले ही गर्भ में तोड़ा दम
    झारखण्ड

    अस्पताल की लापरवाही के कारण दुनिया देखने से पहले ही गर्भ में तोड़ा दम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 4, 2020Updated:May 4, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : डिलीवरी के लिए अस्पताल अस्पताल भटकते भटकते फोटोजर्नलिस्ट की पत्नी सीरियस हो गई और बच्चे ने गर्भ में ही तोड़ दिया दम.

    यह ऐसा दर्द है जिसकी दवा आज तक नहीं बनी. मां के साथ पूरा परिवार सदमे में है. ये हैं, रांची के फोटोजर्नलिस्ट विनय मुर्मू, जिनकी आंखों के आंसू थम नहीं रहे. रविवार शाम गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां अब तक महिला का चेकअप होता रहा था, मगर इस लॉकडाउन में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कोई दूसरा नहीं मिला. भागते-भागते डोरंडा अस्पताल गए, वहां नर्स ने कहा कि डॉक्टर नहीं है. थक हार कर विनय गुरु नानक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पत्नी की जान तो बचा ली, मगर अफसोस बच्चा नहीं बच सका.

    सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन भी इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. वहीं सूबे की सेहत का जिम्मा संभालने वाले मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटना पर दुख व्यक्त किया है, साथ ही स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में जांच का निर्देश दिया है. 

    वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि सदर अस्पताल जाने से पहले विनय मुर्मू ने उनसे बात की थी, जिसपर उन्होंने मरीज को रिम्स ले जाने के लिए कहा था. सिविल सर्जन ने भी इस हादसे पर अफसोस जताया है.

    दरअसल कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की वजह से रिम्स और सदर अस्पताल में प्रसूति विभाग बंद था, लेकिन इस दौरान कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई. लापरवाही पर कार्रवाई होगी यह अलग बात है, लेकिन यह मां की सूनी हुई गोद का मरहम नहीं बन सकती. बड़ा सवाल यह है कि ऐसा कैसे और क्यों हुआ और आगे ऐसा न हो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा ?

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.