Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ

    April 13, 2026

    25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू

    April 13, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Dhanabd

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आइएसएम तैयार कर रहा प्राकृतिक ऑक्सीजन, जानिए विधि
    झारखण्ड

    आइएसएम तैयार कर रहा प्राकृतिक ऑक्सीजन, जानिए विधि

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लहर से एक और जहां ऑक्सीजन का संकट लगातार बना हुआ है। अस्पतालों में कोविड के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में आइआइटी आइएसएम खुद ही ऑक्सीजन बना कर कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन की कमी को दूर कर रहा है। आइआइटी आइएसएम में एक के बाद करीब 50 से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। सबसे बड़ी बात है कि यह ऑक्सीजन पूरी तरह प्राकृतिक है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की काफी चर्चा सुनी होगी और मौजूदा हालात में सभी इसके बारे में जानने की कोशिश भी कर रहे है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आखिर है क्या और यह किस तरीके से काम करता है साथ ही यह मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है।

    क्या होता है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

    हमारे आसपास मौजूद हवा में कई तरह की गैसे हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वह मशीन है जो कि हवा में से ऑक्सीजन को अलग कर देता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा को अपने भीतर लेकर उसमें से अन्य गैसों को अलग कर शुद्ध ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है और घर पर रहकर इलाज करा रहा है तो यह उसके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक कंसंट्रेटर एक मिनट में 5 से 10 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह बार-बार रिफिल करने की जरूरत नहीं होती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ में किसी और डिवाइस की जरूरत नहीं होती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को बिजली नहीं रहने पर इनवर्टर से चलाया जा सकता है।

    क्या है ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर में अंतर

    अस्पताल में मरीजों को जो ऑक्सीजन दी जाती है वह अस्पताल के बड़े टैंकर्स में स्टोर रहती है। इन्हीं टैंकर्स से ऑक्सीजन की सप्लाई मरीज के बेड तक पाइपलाइन के जरिए पहुंचती है। वहीं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को छोटा और घरेलू ऑक्सीजन प्लांट की तरह है।

    आइआइटी आइएसएम में करीब 50 प्रोफेसर, कर्मचारी और उनके परिजन कोराेना से संक्रमित है। जिनका उपाचार कैंपस में ही किया जा रहा है। सभी को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सहायता से शुद्ध ऑक्सीजन दिया जा रहा है। प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि आम तौर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग प्रयोगशाला में किया जाता है। यह एक इमरजेंसी व्यवस्था है। कोरोना संक्रमण वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इसका उपयोग किया जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू

    April 13, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ
    • 25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू
    • Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Dhanabd
    • Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Ranchi
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.