Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आज तक के पत्रकार मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और न्‍यूज11 भारत के संवाददाता अतुल वर्मा का निधन
    झारखण्ड

    आज तक के पत्रकार मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और न्‍यूज11 भारत के संवाददाता अतुल वर्मा का निधन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : आज तक चैनल के पत्रकार मृत्युंजय श्रीवास्तव नहीं रहे. उन्होंने आज सुबह रिम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड वार्ड में आखिरी सांस ली. लगभग दस दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें यहां दाखिल कराया था. शुरुआत में उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आयी थी, लेकिन सांस लेने में तकलीफ के बाद एचआर सीटी कराया गया था और इसके आधार पर उनका इलाज कोविड वार्ड में किया जा रहा था. उनकी स्थिति में सुधार भी बताया जा रहा था, लेकिन कल देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें बचाया नहीं जा सका. वह अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गये हैं. मृत्युंजय के निधन से झारखंड का मीडिया जगत सदमे में है.

    मृत्युंजय श्रीवास्तव लगभग डेढ़ वर्षों तक न्यूजविंग से भी जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने उल्लेखनीय रिपोर्टिंग की. पंद्रह साल से भी ज्यादा के पत्रकारीय करियर में उन्होंने अपनी एक छाप छोड़ी. दो वर्ष पहले उन्होंने रांची में आज तक के संवाददाता के रूप में कार्य शुरू किया था. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने शानदार रिपोर्टिंग की. कोविड से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करते हुए वह बेहद सतर्क भी रहे, लेकिन खुद को संक्रमण की चपेट में आने से नहीं बचा सके. व्यवहार कुशलता से उन्होंने पत्रकारिता से लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में एक अलग पहचान बनायी थी.

    वहीं लातेहार से न्‍यूज11 भारत के संवाददाता अतुल वर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। बरवाडीह के पहड़तल्ली निवासी और अतुल वर्मा लातेहार के राजहार स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती थे। पिछले दो दिनों से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। पर कल शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अन्य जिले के अस्पताल में ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में उनकी मौत हो गयी। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार देर रात ही बरवाडीह के आदर्श नगर शवदाह गृह में परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी उनका दाह संस्कार किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.