Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑपरेशन सिंदूर: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वॉर मोड में है- मंत्री Irfan Ansari

    May 9, 2025

    भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट बंद

    May 9, 2025

    बदला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का नाम, अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय

    May 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आज भगवान बिरसा मुंडा को याद कर रहा झारखंड, समाधि स्‍थल पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    झारखण्ड

    आज भगवान बिरसा मुंडा को याद कर रहा झारखंड, समाधि स्‍थल पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर झारखंड उन्‍हें याद कर रहा है। कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर आज मंगलवार 9 जून को विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग-अलग संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों से लोग समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं। शारीरिक दूरी और मास्क लगा कर भगवान बिरसा की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया जा रहा है।

    भगवान बिरसा मुंडा मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। अंग्रेजों के द्वारा जेल में ही जहर देकर उन्हें मार दिया गया था। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से दीप जलाकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, सावन लिंडा, अंकित सा, नितेश वर्मा, विक्की लिंडा, विक्की कच्छप, उपस्थित रहे।

    बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों ने पुराने जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के कक्ष में बने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष रवि मुंडा ने बताया कि हर वर्ष समिति के सदस्य भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। ज्ञात हो कि समिति के सदस्यों के द्वारा ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भगवान बिरसा मुंडा के कष्ट पर स्थापित की गई थी। इस मौके पर रवि मुंडा, ओम वर्मा, रोशन मुंडा इत्यादि उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वॉर मोड में है- मंत्री Irfan Ansari

    May 9, 2025

    बदला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का नाम, अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय

    May 9, 2025

    झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए पूरी अपडेट

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वॉर मोड में है- मंत्री Irfan Ansari
    • भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट बंद
    • बदला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का नाम, अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय
    • IND-PAK तनाव के बीच IPL स्थगित, वापस भेजे जाएंगे विदेशी खिलाड़ी, BCCI ने लिया फैसला
    • पाकिस्तान पर फिर अटैक: 7 आतंकी BSF ने किए ढेर, भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.