Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Ranchi

    November 7, 2025

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Dhanbad

    November 7, 2025

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ

    November 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आज भगवान बिरसा मुंडा को याद कर रहा झारखंड, समाधि स्‍थल पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    झारखण्ड

    आज भगवान बिरसा मुंडा को याद कर रहा झारखंड, समाधि स्‍थल पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर झारखंड उन्‍हें याद कर रहा है। कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर आज मंगलवार 9 जून को विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग-अलग संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों से लोग समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं। शारीरिक दूरी और मास्क लगा कर भगवान बिरसा की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया जा रहा है।

    भगवान बिरसा मुंडा मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। अंग्रेजों के द्वारा जेल में ही जहर देकर उन्हें मार दिया गया था। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से दीप जलाकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, सावन लिंडा, अंकित सा, नितेश वर्मा, विक्की लिंडा, विक्की कच्छप, उपस्थित रहे।

    बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों ने पुराने जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के कक्ष में बने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष रवि मुंडा ने बताया कि हर वर्ष समिति के सदस्य भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। ज्ञात हो कि समिति के सदस्यों के द्वारा ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भगवान बिरसा मुंडा के कष्ट पर स्थापित की गई थी। इस मौके पर रवि मुंडा, ओम वर्मा, रोशन मुंडा इत्यादि उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ

    November 7, 2025

    रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!

    November 6, 2025

    रांची में खौफनाक वारदात: मुखिया के बेटे ने की सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या!

    November 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Dhanbad
    • झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ
    • रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!
    • रांची में खौफनाक वारदात: मुखिया के बेटे ने की सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या!
    • बिहार चुनाव में बवाल: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर RJD समर्थकों का हमला, हुई पत्थरबाजी!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.