Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आठ साईबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    झारखण्ड

    आठ साईबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    दुमका: दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुमका के विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर आठ साईबर अपराधियों को गिरफतार किया गया है.उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हेतु एक टीम का गठन किया गया थाछापेमारी दल द्वारा विवेक कुमार मंडल,निजाम अंसारी, मुकेश मंडल, कौशल कुमार, जियाउल अंसारी, जियाउल अंसारी  ,सलाम अंसारी एवं नेमुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साईबर अपराधी दुमका, जामताड़ा एवं गोड्डा जिले के रहने वाले हैं.गिरफ्तार अपराधियों के पास से 147300 रुपया नगद,34 फर्जी सिमकार्ड,दस मोबाइल फोन,29 एटीएम कार्ड,पांच बैंक पासबुक एवं एक पालिथीन रबड़ बरामद हुआ है जिसे जब्त कर लिया गया है.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधकर्मी कश्मीर में काम करने जाने वाले मजदूरों के मेट से सम्पर्क कर उनके एटीएम कार्ड ऊंचे दामों पर खरीदते हैं और एटीएम कार्ड से संबंधित बैंक खाता में क्राईम का रुपया हस्तांतरित करते हैं.फिर उसी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल साईबर क्राईम कर रुपए की निकासी में करते हैं.पुलिस कप्तान अंबर लकड़ा ने बताया कि इन अपराधियों का आसान निशाना आइसीआइसीआइ बैंक होता है क्योंकि इस बैंक के द्वारा रुपया निकासी पर ओटीपी नहीं मांगा जाता है एवं एटीएम से निकासी की सीमा एक लाख पचास हजार रुपया प्रतिदिन है.इनके पास से जब्त मोबाइल फोन में साईबर क्राईम कर रुपए के लेन-देन का स्क्रीनशॉट भी पाया गया है.उन्होंने बताया कि इनमें से दो अपराधी आसनसोल (पश्चिम बंगाल) एवं रांची में पूर्व में जेल भी जा चुके हैं.छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार,परि०पु०अ०नि० श्यामल कुमार मंडल,राजेश कुमार, अरविंद कुमार राय, मिथुन किस्कू स०अ०नि०अशोक मिश्रा, दीपक कुमार, अमित कुमार,बबन प्रसाद सिंह एवं सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.