रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 17 से 19 सितंबर तक टी टी नगर भोपाल में आयोजित 17 वी राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड की आशा किरण बारला ने नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही आशा किरण बारला आगामी अक्टूबर महीने में कुवैत में आयोजित होने वाले एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
भोपाल में आयोजित यूथ नेशनल एथलेटिक्स में 2ः8.45सेंकेड में नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग में आशा किरण ने स्वर्ण पदक हासिल की। आशा बोकारो में आशू भाटिया के अधीनस्थ प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रही है। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के आई सोबित बालक वर्ग में 800 मीटर में 7वें स्थान पर रहे।
इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, एस के पाण्डे, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद कुमार सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, अशोक भट्टाचार्य, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, शैलेश शर्मा, शशांक भूषण सिंह,प्रभात रंजन तिवारी,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आशा किरण बारला ने नए राष्ट्रीय मीट रिकार्ड के साथ जीता 800मीटर का स्वर्ण पदक
Related Posts
Add A Comment

