Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

    June 23, 2025

    चतरा के उत्तम यादव ने ली रविवार को हुए हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, हथियार के साथ जारी किया धमकी भरा वीडियो

    June 23, 2025

    रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आये हजारों गिद्ध, देखिए VIDEO

    June 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»उत्कृष्ट एनएसएस स्वयंसेवक पुरस्कृत किए जाएंगे
    झारखण्ड

    उत्कृष्ट एनएसएस स्वयंसेवक पुरस्कृत किए जाएंगे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत उत्कृष्ट काम करनेवाले कार्यक्रम समन्वयकों, कार्यक्रम पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति पुरस्कृत करेंगे।

    यह पुरस्कार एनएसएस के स्थापना दिवस पर 24 सितंबर को दिया जाएगा। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। देशभर से चयनित 30 स्वयंसेवकों को ही यह पुरस्कार मिलेगा।

    एनएसएस के राज्य पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि पुरस्कार के लिए पहला मापदंड यह है कि स्वयंसेवकों, कार्यक्रम पदाधिकारियों और कार्यक्रम समन्वयकों को न्यूनतम तीन वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए। स्वयंसेवकों को पिछले दो वर्षों में न्यूनतम 240 घंटे (120 घंटे प्रति वर्ष) का कार्यानुभव होना चाहिए। सात दिवसीय एक विशेष शिविर में शामिल होना चाहिए।

    विश्वविद्यालय व कॉलेज स्तर पर चयन 

    कॉलेज स्तर पर चयन प्रचार्य की अध्यक्षता गठित चयन समिति करेगी। चयनित उत्कृष्ट स्वयंसेवक की कार्य विवरणी विश्वविद्यालय स्तरीय चयन समिति को भेजी जाएगी। विवि स्तर पर कुलपति की अध्यक्षता में चयन समिति उत्कृष्ट स्वयंसेवक को चुनेगी। राज्य स्तरीय चयन समिति में अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक, उच्च शिक्षा के निदेशक, राज्य स्तरीय प्रमुख हस्तियां सदस्य व राज्य एनएसएस पदाधिकारी होंगे।

    समिति में युवा मामले एवं खेलकूद विभाग की सचिव अध्यक्ष, युवा मामले के संयुक्त सचिव, यूजीसी के सचिव या कोई प्रतिनिधि, अखिल भारतीय विवि संघ के निदेशक या उनके प्रतिनिधि, दो राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख हस्तियां सदस्य व राष्ट्रीय निदेशक, एनएसएस संयोजक होंगे।

    तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार  

    पुरस्कार तीन श्रेणियों- विवि कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वयंसेवक, को दिए जाएंगे। विवि कार्यक्रम समन्वयक के दो पुरस्कार हैं। प्रथम स्थान को तीन लाख व द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी। कार्यक्रम पदाधिकारी, में 20 पुरस्कार  हैं। प्रत्येक को 70,000 रुपए व संबंधित कॉलेज इकाई को एक लाख रुपए मिलेंगे।

    राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान  

    30 उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक को 50,000 रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी। साथ ही, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व सिल्वर मेडल राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रपति भवन में आयेाजित समारोह में दिया जाएगा। पिछले वर्ष बीआईटी मेसरा को उत्कृष्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार मिला था। रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के हिस्से अब तक यह उपलब्धि नहीं आई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

    June 23, 2025

    चतरा के उत्तम यादव ने ली रविवार को हुए हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, हथियार के साथ जारी किया धमकी भरा वीडियो

    June 23, 2025

    रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आये हजारों गिद्ध, देखिए VIDEO

    June 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
    • चतरा के उत्तम यादव ने ली रविवार को हुए हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, हथियार के साथ जारी किया धमकी भरा वीडियो
    • रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आये हजारों गिद्ध, देखिए VIDEO
    • तेजस्वी के इलाके में नीतीश का तोहफा, बनाया बेहतरीन सिक्स लेन पुल, देखें तस्वीरें
    • KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-PDF-22-06-2025.pdf
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 22-06-2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.