Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से आया जलसैलाब
    राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से आया जलसैलाब

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तराखंड: टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को बादल फटने से जलसैलाब आ गया। इस जनसैलाब के बहाव में नगरपालिका भवन और आईटीआई बिल्डिंग समेत कई भवन जमींदोज हो गए। इसके साथ ही कम से कम 8 दुकानें डूबकर पूरी तरह से तबाह हो गईं। हालांकि, इस घटना में कहीं से भी जनहानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टिहरी के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में आज बादल फटने की घटना हुई है, जिसमें 7-8 दुकानों और आईटीआई की बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत और बचाव में जुट गई हैं।

    गलवार शाम करीब चार बजे दशरथ पहाड़ पर बादल फटने से देवप्रयाग से निकलने वाली शांता नदी में सैलाब आ गया। शांता नदी यहां बस अड्डे से शांति बाजार होते हुए भागीरथी में मिलती है। सैलाब के साथ आए भारी बोल्डरों ने बाजार में तबाही मचा दी। आईटीआई की तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई। आईटीआई भवन में स्थित कम्प्यूटर सेंटर, निजी बैंक समेत कई दुकानें ध्वस्त हो गईं। इसके अलावा शांता नदी पर बनी पुलिया और सड़क सहित वहां मौजूद ज्वेलर्स, कपड़े, मिठाई आदि की दुकानें भी ध्वस्त हो गईं।

    इस जलसैलाब से शांति बाजार में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस को अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सैलाब से हुई तबाही के मलबे में किसी के दबने को लेकर भी फिलहाल स्थिति साफ नही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण आईटीआई सहित बाजार की दुकानों के बंद रहने और लोगों के घरों में रहने के कारण भारी जानमाल का नुकसान होने से बच गया। अगर कर्फ्यू की स्थिति नहीं होती तो बड़ी संख्या में जन हानि हो सकती थी। टिहरी एसएचओ ने बताया कि लोगों को अलर्ट कर दिया गया है और रेस्क्यू का काम चल रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO

    April 3, 2026

    IPAC के ठिकानों पर ED की रेड, कोयला तस्करी मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

    April 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.