Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»उबर कंपनी ने एमजीएम से वापस ली लग्जरी कार, डॉक्टर व कर्मचारियों को अब अपनी गाड़ी से आना-जाना होगा
    झारखण्ड

    उबर कंपनी ने एमजीएम से वापस ली लग्जरी कार, डॉक्टर व कर्मचारियों को अब अपनी गाड़ी से आना-जाना होगा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: कोरोना महामारी को देखते हुए उबर कंपनी ने एमजीएम अस्पताल को दी गई 30 लग्जरी कार वापस ले ली है। अब अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व कर्मचारियों को अपनी गाड़ी से घर आना-जाना होगा। जिनके पास गाड़ी नहीं है उन्हें रात में ड्यूटी आने में दिक्कत हो सकती है।

    हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वैसी परिस्थिति में उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा जाएगा। कोरोना की वजह से उबर कंपनी ने लगभग दो महीना पहले एमजीएम को कुल 30 लग्जरी कार मुफ्त में उपलब्ध कराई थी, ताकि इस महामरी के खिलाफ लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। इधर, कोरोना काल लंबा खिंचता देख व सरकार की ओर से इन गाड़ियों को आम लोगों के लिए चलने की अनुमति दिए जाने के बाद उबर ने अपनी सेवा वापस ले ली है।

    कंपनी ने मुफ्त में उपलब्ध कराई थी सेवा
    उबर कंपनी द्वारा अस्पताल को यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराई गई थी। कंपनी की ओर से गाड़ी के साथ ड्राइवर व तेल भी उपलब्ध कराया गया था। मालूम हो कि लॉकडाउन की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अधिकतर कर्मचारियों के पास यातायात की सुविधा नहीं है, जिसके कारण उन्हें पैदल ही आना-जाना पड़ता था। कई बार अस्पताल प्रबंधन उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से घर पहुंचाता था। इसे देखते हुए अस्‍पताल प्रबंधन ने उबर कंपनी से संपर्क किया था। उबर कंपनी भी तैयार हो गई थी। एक शिफ्ट में दस कार उपलब्ध रहती थी। उनके साथ चालक व डीजल भी कार में भरपूर रहता था।

    आइसोलेशन वार्ड में 90 से अधिक संदिग्ध मरीज भर्ती
    एमजीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगभग एक महीने से 90 से अधिक कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनकी ड्यूटी में एक दर्जन से अधिक डॉक्टर, नर्स व टेक्नीशियन तैनात हैं। पहले ये ड्यूटी कर निकलते थे तो उनके लिए उबर कंपनी की कार लगी रहती थी, लेकिन अब खुद की गाड़ी से घर जाना होगा।

    JAMSEDHPUR uber
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.