Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»एक लाख के इनामी टीएसपीसी एरिया कमांडर समेत 7 उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
    झारखण्ड

    एक लाख के इनामी टीएसपीसी एरिया कमांडर समेत 7 उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 30, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    लातेहार: टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एक लाख के इनामी एरिया कमांडर समेत सात उग्रवादियों को हथियार और लेवी की राशि के साथ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के एरिया कंमाडर रमेश गंझू उर्फ बोडा, बुधराम उरांव उर्फ तैनात, नीरज गंझू, आशिष कुमार गंझू, दशई उरांव, कुलदीप गंझू तथा झरी साव शामिल है। यह जानकारी अभियान एसपी विपुला पांडेय ने दी।

    अभियान एसपी विपुल पांडेय ने बताया कि एसपी प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी का एरिया कंमाडर रमेश गंझू के कहने पर बालुमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगढ़ा गांव के पास एक सदस्य (रंगदारी) लेवी की राशि देने आ रहा है। इसी सूचना पर टीम गठन कर छापेमारी की गई। टीम द्वारा पहले तीन उग्रवादियों को देशी हथियार के साथ पकड़ा गया।

    उन्होंने आगे बताया कि इन तीनों की निशानदेही पर शेरेगड़ा गांव के झरी साव को लेवी के बीस हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बकरूटोला के भेलवाही जंगल में लेवी की राशि लेने आए एरिया कंमाडर रमेश गंझू और उसके तीन सदस्यों को हथियार, लेवी की राशि और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

    विपुल पांडेय ने बताया कि टीएसपीसी उग्रवादियों की गिरफ्तरी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं, एरिया कमांडर रमेश गंझू एक लाख रुपए का इनामी है। इसके खिलाफ बालुमाथ हेरहंज, चंदवा तथा चतरा जिला के टंडवा थाना में एक दर्जन तथा बुधराम के खिलाफ बालुमाथ थाना में छह मामले दर्ज है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास लेवी के कुल एक लाख 68 हजार 200 रुपए, केलिवर का एक ऑटोमेटिक रायफल, एक देशी रिवॉल्वर, चार सेट चितकबरा वर्दी, 11 मोबाइल फोन तथा 140 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.