रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने रिम्स के लिपिक(क्लर्क) कुंदन कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह रिम्स के लेखा शाखा कार्यालय में पेंशन शाखा में कार्यरत था। उसके खिलाफ गत 31 जनवरी को रिम्स से सेवानिवृत्त हो चुके शैलेंद्र कुमार तिवारी ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी। शैलेंद्र कुमार तिवारी का आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद आरोपित कुंदन कुमार ने न्यू पेंशन योजना के तहत कुल तीन लाख 48 हजार 578 रुपये की निकासी के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार तिवारी के आवेदन पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने एक पुलिस ने शिक्षा का स्तर के पदाधिकारी से पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में मामला सही पाया गया। इसके बाद ही एसीबी ने कुंदन को उसके बरियातू स्थित आवास से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कुंदन कुमार बरियातू में रिम्स के स्टाफ क्वार्टर नंबर 103 में रहता था।

