Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ऑनलाइन लॉटरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, नगद 20 लाख बरामद
    झारखण्ड

    ऑनलाइन लॉटरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, नगद 20 लाख बरामद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर पुलिस ने गालूडीह में ऑनलाइन अवैध लॉटरी खेलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकद भी बरामद किया गया है। वहीं मामले का खुलासा मंगलवार एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता आयोजित कर की। मौके पर एसपी सिटी के. विजय शंकर और ग्रामीण एसपी भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान एसएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकद 20.89 लाख रुपए भी बरामद किया है। साथ ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।मामले में एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर मंगलवार गालूडीह थाना अंतर्गत पाटमहुलिया गांव आंचलिक मैदान के पास स्थित गौतम मंडल की पान दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान गल्ले से 20.89 लाख रुपए बरामद किया गया। साथ ही लॉटरी टिकट, डायरी मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। जबकि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी कर अवैध लॉटरी टिकट के साथ-साथ खरीद बिक्री संबंधित दस्तावेज भी बरामद किया हैं। इस दौरान पुलिस को लॉटरी के अवैध कारोबार से जुड़े सरगना का भी पता चल गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में मऊ भंडार ओपी प्रभारी एसआई सोनू कुमार, सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, पोटका थाना के एसआई जोगेश सिंह, सुंदरनगर थाना के एसआई देवेंद्र हांसदा, अभिनव कुमार, मऊ भंडार ओपी के एसआई अनिल कुमार समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.