Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»किसानों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी सरकार
    झारखण्ड

    किसानों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी सरकार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 8, 2020Updated:May 8, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना संकट की इस घड़ी में अब किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी। झारखंड सरकार किसानों को सहयोग राशि के रूप में दस हजार रुपए देने जा रही है। राज्य के करीब 35 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ छूटे हुए सभी दूध उत्पादकों से भी सरकार दूध खरीदेगी। इस सहयोग के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से 3900 करोड़ का विशेष पैकेज मांगा है। सरकार ने इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भी भेजा है। कृषि मंत्री बादल ने कहा हैं कि लॉकडाउन में सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। इस नुकसान से निकलने के लिए सिर्फ योजनाओं से काम नहीं चलेगा। सबसे पहले ऐसे किसानों को विशेष पैकेज के तहत आर्थिक सहयोग राशि देनी होगी। केंद्र को इस संबंध में पहले ही वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है, जिसे केंद्र ने गंभीरता से भी लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों को हर संभव मदद पहुंचा रही है लेकिन उन्हें केंद्र सरकार से भी मदद की पूरी उम्मीद है।

    कोरोना महामारी के बीच किसानों को अधिक लाभ मिल सके इसे लेकर विभाग ने सभी पीड़ित किसानों की सूची बनाने की तैयारी में है। मंत्री ने बताया कि झारखंड पिछड़ा राज्य है और कोविड-19 बीमारी के बाद यहां विशेष पैकेज की जरूरत है। लॉकडाउन की अवधि में ही ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में आज भी किसानों की सड़ी सब्जियां देखी जा सकती हैं। इस बीच सरकार उन्हें आपदा से मुआवजा भी दे रही है। लेकिन इन सब से किसानों का आत्मविश्वास टूटने से बचाने की जरूरत है।

    छह माह के लिए दीदी किचन में किसानों की सब्जियां जाएगी:
    किसानों को मदद करने के लिए उनके खेतों से अगले छह माह के लिए दीदी किचन में सब्जियां भेजी जाएगी। राज्य में चल रहे 4500 दीदी किचन के लिए 13.50 करोड़ रुपए की सब्जी की खपत आएगी। प्रत्येक किचन के लिए प्रत्येक दिन तीस हजार रुपए की सब्जी खरीदी जाएगी। मंत्री बादल ने बताया कि इस तरह केंद्र को इस योजना के बारे में भी अवगत कराया गया है। छह माह के लिए इन किचन में 81 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
    इसी तरह अभी राज्य में 35 हजार लीटर दूध की बिक्री हो रही है। जबकि आम दिनों 1.30 लाख लीटर दूध की खपत थी। लॉकडाउन में हो रहे नुकसान को देखते हुए दूध उत्पादकों से झारखंड मिल्क फेडरेशन दूध की पूरी खरीदारी करेगा। इसके बदले सरकार फेडरेशन को प्रति माह 12 करोड़ का भुगतान करेगी जो किसानों को दूध के बदले मिल सकेगा। इसे भी छह माह तक चलाने की योजना है, इसके लिए 72 करोड़ रुपए की पैकेज की जरूरत है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.