Giridih: गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के चिकनाडीह गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को कुंआ में डाल दिया गया. घटना शुक्रवार की देर रात की है लेकिन शनिवार की सुबह मामले की जानकारी देवरी थाना प्रभारी संतोष मंडल को मिली. इसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
इस दौरान थाना प्रभारी के निर्देश पर रूपा देवी का शव कुंए से बाहर निकाला गया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद मृतिका के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे.
मृतिका के पिता जमुआ थाना के हारोडीह गांव निवासी अशोक महतो ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद दीपक वर्मा और ससुराल वालों पर लगाया.
साल 2017 में उन्होंने बेटी रूपा का विवाह देवरी के चिकनाडीह गांव के निवासी दीपक वर्मा के साथ किया था. विवाह के बाद ससुराल वालों के द्वारा रूपा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

