Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»केरल से साहिबगंज के मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन, बेंगलुरु और नागौर से भी आ रहीं 2 ट्रेनें
    झारखण्ड

    केरल से साहिबगंज के मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन, बेंगलुरु और नागौर से भी आ रहीं 2 ट्रेनें

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 4, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची। हैदराबाद व कोटा के बाद झारखंड में तीन और श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को मजदूरों को लेकर पहुंचेगी। इनमें से एक ट्रेन केरल से धनबाद पहुंच गई है। इसमें मौजूद साहिबगंज के श्रमिकों को बस से भेजा जा रहा है। मजदूरों को तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और नागौर (राजस्थान) से लाया जा रहा है। पहले तीनों ट्रेनों को रांची लाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन दो ट्रेनों के परिचालन सारणी में बदलाव करते हुए रांची छोड़ दूसरे स्टेशनों पर ले जाया जाएगा। तिरुअनंतपुरम से धनबाद जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन मुरी से सुबह 10:30 बजे क्रॉस की। ट्रेन जसीडीह जा रही है। मुरी में ट्रेन के क्रॉस करते वक्‍त रेल पटरी के चारों तरफ आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहे। पहले ट्रेन को हटिया स्टेशन तक लाने की योजना थी। लेकिन अंतिम समय में जसीडीह तक ट्रेन को ले जाने का फैसला लिया गया क्योंकि ट्रेन में अधिकतर श्रमिक साहिबगंज के हैं। इसके अलावा झारखंड में आज दो और ट्रेनें आ रही हैं। एक बेंगलुरु से हटिया और दूसरा राजस्थान से बरकाकाना स्टेशन तक आएगी।

    हटिया के लिए शनिवार को ही खुली ट्रेन 

    तिरुवनंतपुरम से हटिया के लिए ट्रेन शनिवार को ही खुल गई थी। लेकिन इसमें फेरबदल कर दिया गया। अब ये जसीडीह जाएगी। केरल से आने वाली ये पहली ट्रेन है। केरल में 12 सौ मजदूरों अधिकतर मजदूर संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व गिरीडीह के अलावा गढ़वा व लातेहार के रहने वाले हैं। नागौर से आने वाली ट्रेन बरकाकाना तक ही आएगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।

    थर्मल स्कैनर से होगी जांच 

    बेंगलुरु ट्रेन से आने वाले मजदूरों के लिए हटिया रेलवे स्टेशन पर प्रारंभिक जांच थर्मल स्कैनर से की जाएगी। हटिया स्टेशन से निकलने के दो रास्ते हैं। इन दोनों रास्तों पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सबको बाहर निकाला जाएगा। बसों से उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

    पहुंचे यात्रियों को किया गया है होम क्वारंटाइन

    आने वाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन कराया गया है। उनके घर के बाहर स्टीकर लगाया गया है। हाथों में होम क्वारंटाइन का मुहर भी लगाया गया है। साथ ही उनसे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया गया है।

    रायपुर व कटक के लिए डीसी ने तीन बस किया रवाना

    लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे देवघर के मजदूरों की वापसी के लिए जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर भी काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय ने रविवार को समाहरणालय परिसर से तीन बसों को रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इसमें दो बस छत्तीसगढ़ के रायपुर व एक बस ओडिशा के कटक के लिए रवाना हुई है।

    ये भी पढ़े

    http://ksnewsupdates.com/jharkhand/%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2/

    DHANBAD LOCKDOWN
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.