धनबाद: कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन ने कोयला भवन के सामने बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया. बीसीसीएस ने 400 चार पहिया वाहन एग्रीमेंट पर ली थी. जिसकी समय अवधी खत्म होने के बाद फिर से एग्रीमेंट बढ़ाने की मांग वाहन मालिक कर रहे हैं. लेकिन बीसीसीएल इसके पक्ष में नहीं है.
आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान बीसीसीएल के मुख्य गेट से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बीसीसीएल के कोयला भवन स्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. आंदोलनकारियों ने मांगो को लेकर कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तो आने वाले 6 अक्टूबर को आत्मदाह करेंगे.

