Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना की तीसरी लहर के लिए सदर में बनेगा 60 बेड का चाइल्ड वार्ड, 20 बेड आइसीयू
    झारखण्ड

    कोरोना की तीसरी लहर के लिए सदर में बनेगा 60 बेड का चाइल्ड वार्ड, 20 बेड आइसीयू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi : कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट है और अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर सदर हॉस्पिटल में चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड भी बनाया जा रहा है. जहां पर बच्चों के लिए आइसीयू के 20 बेड होंगे. जिसमें 3 वेंटीलेटर बेड, 17 बेड सीपैप (नान इंवैसिव वेंटीलेटर) वाले और 40 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट वाले होंगे.

    ये वार्ड केवल उन बच्चों के लिए होगा जो कोरोना से संक्रमित होंगे. डीएस डॉ एस मंडल ने बताया कि वार्ड में गैस पाइपलाइन का काम तेजी से चल रहा है. जिससे हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था होगी. जल्दी ही बच्चों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड बन कर तैयार हो जायेगा.

    5 डॉक्टर तैनात, तीन और मांगे

    चाइल्ड वार्ड में ड्यूटी के लिए 8 डॉक्टर्स का शिड्यूल तैयार किया गया है. जिसमें पांच डॉक्टर हॉस्पिटल में पेडियाट्रिक्स के पहले से हैं, जबकि 3 और डॉक्टरों की मांग हेल्थ डिपार्टमेंट से की गयी है. इन डॉक्टरों को जल्द ही वेंटीलेटर ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके बाद आइसीयू ऑपरेशन की भी जानकारी सभी को दी जायेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से वे निपट सकें. साल बाद बना बच्चों का आईसीयू

    सदर हॉस्पिटल की शुरुआत अगस्त 2017 में हुई थी। जिसमें पहले 150 बेड का मैटरनिटी और 50 बेड का चाइल्ड वार्ड शुरू किया गया था। इसके बावजूद इस हॉस्पिटल में बच्चों के लिए तो दूर बड़ों के लिए भी आईसीयू की सुविधा नहीं थी। कोरोना काल में जब गंभीर मरीज बढ़ने लगे तो आनन-फानन में सेकेंड वेव के दौरान 60 बेड का आईसीयू कोरोना के मरीजों के लिए बनाया गया। वहीं हॉस्पिटल के सभी बेड चालू किए गए।

    अब छोटे बच्चों के लिए चार साल बाद आईसीयू का निर्माण कराया जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले हॉस्पिटल में बच्चों के लिए आईसीयू की सुविधा नहीं थी। वहीं गंभीर बच्चों को रिम्स व प्राइवेट हॉस्पिटल्स में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाता था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.