Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026

    धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना के रफ़्तार थमने से अब रिम्स में शुरू होगी ओ पी डी
    झारखण्ड

    कोरोना के रफ़्तार थमने से अब रिम्स में शुरू होगी ओ पी डी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 8, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना का कहर धीरे-धीरे थम रहा है। गंभीर मरीजों के मिलने की संख्या भी कम हो गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के दर्जन भर प्रमुख अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 100 से कम हो चुकी है। यह राहत देने वाली बात है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स में बेड बढ़ाकर 1206 कर दिए गए थे। अब यहां कुल 127 रोगी ही इलाजरत है। इसमें ज्यादातर मरीजों की स्थिति सामान्य है।

    सदर अस्पताल के 318 बेड में 308 बेड खाली हैं। यहीं नहीं रोजाना एक माह पहले जहां 1000 से ज्यादा संक्रमित मिलते थे, अब इनकी संख्या घटकर 50 से भी कम हो चुकी है। इतनी राहत के बाद भी अस्पतालों में स्थिति सामान्य नहीं हो रही। ओपीडी अबतक बंद हैं। कुछ प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी संचालित हैं, लेकिन जिनकी निर्भरता रिम्स पर है, वे अब भी बेहतर इलाज के लिए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, राहत की बात है कि रिम्स में अगले सप्ताह से ओपीडी की सेवा शुरू हो जाएगी।

    आइसोलेशन सेंटर संचालित

    बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए खेलगांव में 640 बेड का आइसोलेशन सेंटर रांची जिला प्रशासन ने बनाया था। इस सेंटर के 320 बेड वाले एक ब्लॉक काे कोरोना के पीक समय में रखा गया था। जबकि, दूसरे ब्लॉक में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुए। वर्तमान में यहां कोई मरीज नहीं हैं। हालांकि, सेंटर को बंद नहीं किया गया। दूसरे राज्य से आने वाले मजदूरों को रखने के लिए खेलगांव में 360 बेड का क्वाॅरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। ट्रेन से दूसरे जिलों से आने वाले मजदूरों को यहां रखा जाता है। दूसरे दिन संबंधित जिला की बस से उन्हें वापस भेजा जा रहा है। जबकि, रांची के अन्य प्रखंडों में रहने वालों को उनके प्रखंड में बने क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रखने की व्यवस्था है।

    रिम्स में सामान्य सर्जरी भी करने की चल रही तैयारी

    रिम्स के पीआरओ डॉ. डीके सिन्हा ने बताया कि कोरोना की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हाे रही है। अगले सप्ताह से ओपीडी सेवा पहले की तरह शुरू हो जाएगी। मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। सामान्य सर्जरी भी शुरू होगी।

    सदर अस्पताल के 318 बेड के कोविड वार्ड में 10 मरीज

    इधर, सदर अस्पताल में भी एक सप्ताह के अंदर ओपीडी शुरू होने की संभावना है। सदर में 318 बेड के कोविड अस्पताल में सिर्फ 10 मरीज भर्ती हैं। उपाधीक्षक के अनुसार, जल्द सामान्य रोगियों के लिए अस्पताल की सेवा शुरू की जाएगी।

    स्लॉट बुकिंग में परेशानी, ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शहर के लोग ले रहे टीका

    वैक्सिनेशन को लेकर भी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की ओर से रियायत दी गई है। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने के कारण लोग टीका लेने नहीं पहुंच रहे थे। ऐसे में ऑनस्पाॅट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इतनी रियायत के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार तो बढ़ी है। लेकिन, टीका लेने वालों में ग्रामीणों के बजाय ज्यादातर शहरी क्षेत्र के लाेग पहुंच रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.