Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb

    January 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi

    January 23, 2026

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना को नष्ट करने के लिए IIT(ISM) ने बनाया कीटाणुनाशक कक्ष
    झारखण्ड

    कोरोना को नष्ट करने के लिए IIT(ISM) ने बनाया कीटाणुनाशक कक्ष

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 18, 2020Updated:June 18, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद। पूरी दुनिया में कोरोना हाहाकार मचाए है। कई वस्तुओं की सतह पर अपनी मौजूदगी के माध्यम भी यह आपको संक्रमण का शिकार बना सकता है। ऐसे में धनबाद के IIT(ISM) (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विज्ञानियों ने अल्ट्रावॉयलेट रेडियेशन का प्रयोग कर ऐसे यूवीसी स्टेरिलाइजर कक्ष का निर्माण किया है जो विकिरण के माध्यम से कोरोना समेत अन्य वायरस, बैक्टीरिया और कवक का काम तमाम करेगा।

    इस प्रणाली को डिजाइन करने वाले टीम के प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रोफेसर एआर दीक्षित ने बताया कि संबंधित वस्तु मसलन मास्क, उपकरण या कुछ और, जिसमें कोरोना के मौजूद होने का संदेह है उन्हें इसमें रखना होगा। वह कोरोना मुक्त हो जाएगी। टीम में शामिल प्रो. अरुण दयाल, आशीष कुमार और आशीष सिद्धार्थ ने भी इसे डिजाइन करने में सहयोग दिया। प्रो. दीक्षित कहते हैं कि कोविड-19 महामारी गंभीर चिंता का विषय है। अभी तक इसकी दवा या वैक्सीन भी जनता के लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए इससे बचने के हर उपाय होने चाहिए।

    कीटाणुनाशक कक्ष को ISM के केंद्रीय निर्माण सुविधा में डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसमें विभिन्न आकार की वस्तुओं को समायोजित करने के लिए दो कक्ष बनाए गए हैं। इनको वायरस या जीवाणु मुक्त करने को आवश्यक समय उस वस्तु के आकार और प्रकार पर निर्भर करता है। हालांकि बड़े कक्ष में करीब तीन मिनट और छोटे में एक मिनट तक का समय लगता है। इसे बनाने में तकनीकी सहयोग डॉ. एमआर सिंह, प्रो एसके शर्मा और भौतिकी विभाग के प्रो. ए कर का रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026

    डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, 205 करोड़ की लागत से 245 BPHU की स्थापना

    January 22, 2026

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi
    • कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
    • GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप
    • मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!
    • CM Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के बीच सिवान में ब्लास्ट,1 की मौत, कई घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.