Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना को भगाने के लिए कोडरमा में दे दी गई 400 बकरों की बलि
    झारखण्ड

    कोरोना को भगाने के लिए कोडरमा में दे दी गई 400 बकरों की बलि

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: झारखंड सहित पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना से जहां एक ओर लोगों की मौत हो रही है, वहीं दूसरी ओर इस महामारी से लोग स्‍वस्‍थ भी हो रहे हैं। कोरोना को दूर भगाने के लिए लोगों में अलग-अलग धारणाएं भी बन गई हैं। लोग अंधविश्‍वास में कहीं पूजा कर रहे हैं तो कहीं बलि दे रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी को बचाव और इलाज के जरिये ही दूर किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लाेग मास्‍क पहनें और शारीरिक दूरी का पालन करें। इस अंधविश्‍वास के क्रम में आज कोडरमा में एक साथ 400 बकरों की बलि दे दी गई।

    कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ग्राम उरवां स्थित देवी मंदिर में बुधवार सुबह से आस्था के नाम पर आडंबर का खेल जमकर चल रहा है। देवी माता के मंदिर में कोरोना को शांत करने के लिए हवन, पूजन, आरती का दौर चल रहा है। महिलाएं भक्ति गीत गा रही हैं। बात देवी माता को खुश करने की हो और बेजुबानों की बलि ना चढ़े, ऐसा भला कैसे हो सकता है। शुरुआत बांगते हुए मुर्गे की बलि से की गई। फिर एक के बाद एक बकरों की बलि पड़ती रही।

    गांव के मठाधीशों ने एक परिवार के पीछे एक बकरे की बलि निर्धारित की थी। गांव में करीब 500 हंड़िया हैं, इनमें लगभग 80 फीसद लोग कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए देवी माता को खुश करने को बकरे की बलि चढ़ा रहे हैं। इससे पहले लोगों ने गांव के मंदिर का रंग रोगन भी किया था और पांच संध्या मंदिर में पाठ की थी। पाठ का समापन आज हुआ। इसके बाद हवन किया गया। हवन के पश्चात बलि की शुरुआत की गई। इस संबंध में ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गांव में कोरोना ना फैले, इसीलिए माता की पूजा सामूहिक रूप से की जा रही है। वहीं गांव के पुरुष इसपर प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.