Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद आ रही है, व्यवस्था आम आदमी की पहुच से बाहर : दीपक प्रकाश
    झारखण्ड

    कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद आ रही है, व्यवस्था आम आदमी की पहुच से बाहर : दीपक प्रकाश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 26, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    कोयलांचल संवाद संवाददाता (रांची): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार के तुगलकी फरमान की हद हो गई। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मास्क नही लगाने पर एक लाख का जुर्माना या दो साल की जेल की सजा राज्य की जनता के दमन का रास्ता खोलता है। यह सरकार गरीब, मजदूर, किसान बेरोजगार के दर्द को नही समझती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार फेस कवर के रुप मे तौलिया, गमछा, रुमाल, ओढ़नी आदि के प्रयोग पर जोर दिया है परंतु राज्य सरकार मास्क का अध्यादेश बनाकर जनता का भयादोहन करना चाहती है। यह परिवारवाद और राजतंत्र की व्यवस्था का परिचायक है। रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव के माध्यम से अध्यादेश विरोधी कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग इसी मानसिकता के पोषक हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति के लिये इस ठगबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए परंतु सत्ता मिलते ही ये सब भूल गए। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कोरोना की जांच व्यवस्था में राज्य का स्थान 34वां है। टेस्टिंग रिपोर्ट में कई दिन लग जा रहे। टेस्टिंग में बिचौलिये शामिल है,व्यवस्था आम आदमी की पहुच से बाहर ,अस्पतालों में बेड नही, डॉक्टर्स नही, एम्बुलेंस नही। ऐसे में जनता हताश और निराश है। सरकार में इच्छाशक्ति का घोर अभाव है। और सरकार इस संकट के दौर में भी ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग चला रही है।बिचौलिये और नौकरशाह हावी हैं। राज्य में अपराधियों, उग्रवादियों ने तांडव मचा रखा है।रोज हत्याएं हो रही है। आम आदमी को कौन कहे मुख्यमंत्री को भी धमकियां मिल रही है। उन्होंने  कहा कि सरकार में सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है। सरकार के पास प्रवासी मजदूरों के लिये न कोई आंकड़ा है, न कोई स्किल मैपिंग है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर राज्य की पूंजी हैं जिनके समुचित प्रबंधन और समायोजन की सरकार कोई चिंता नही कर रही। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार ऐसी जन विरोधी और दिशाहीन सरकार बनी है। कहा कि भाजपा एक सशक्त और सकारात्मक विपक्ष के नाते राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है। पार्टी ने जनविरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। कहा कि नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी एवम स्वयं उन्होंने महामहिम राज्यपाल से हेमंत सरकार के अध्यादेश जो एक तुगलकी फरमान है को निरस्त करने की मांग की है।
    कहा कि पार्टी केवल बयानों पर चलने वाली सरकार के मुखौटे को उखाड़ने का कार्य करेगी।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    • झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
    • रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • 11th JPSC Exam का परिणाम जारी, देखिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची
    • झारखंड में होने वाली TAC की बैठक का भाजपा ने किया बहिष्कार, जानिए वजह
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के आंच में फंसे IAS Vinay Chaubey, ACB की टीम कर रही है पूछताछ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.