Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO का बड़ा फैसला – सिर्फ 10 साल नौकरी करने पर भी मिलेगी पेंशन, ₹52,000 की गणना की पूरी डिटेल जानिए

    July 12, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को आएंगी झारखंड, देवघर बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

    July 12, 2025

    PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में लगा है रोजगार मेला

    July 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद चास मेन रोड को किया गया सील
    झारखण्ड

    कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद चास मेन रोड को किया गया सील

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 11, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बोकारो. कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शनिवार को चास मेन रोड को सील कर दिया गया। गुरुवार की देर शाम चास में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित लोगों के निवास स्थान के पास सड़क सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चास-बोकारो के शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अचानक से काफी तेज हो गई है।

    गुरुवार को बोकारो में पाए गए कोरोना संक्रमण के 29 मामलों में से अकेले 27 शहरी इलाके से सामने आए हैं। जिले में 5 अप्रैल को तेलो से सबसे पहला मामला सामने आया था। इसके बाद संक्रमण का आंकड़ा 29 तक पहुंचने में दो महीने से भी ज्यादा का समय लग गया था। 11 जून तक कुल 29 पॉजिटिव केस यहां सामने आ चुके थे। लेकिन, 09 जुलाई को एक ही दिन में 29 नए केस सामने आ गए। डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि 29 नये मामलों की एक दिन में पुष्टि होना चिंताजनक है। सभी को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    चास के नर्सिंग होम से जुड़े 11 लोग पाए गए पॉजिटिव
    9 जुलाई को जिन 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें 11 लोग चास के उस नर्सिंग होम से जुड़े हैं, जहां कतरास की एक वृद्धा की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन 11 में से एक सेक्टर-8 का कर्मी अपने घर रह रहा था और बाकी 10 क्वारैंटाइन सेंटर में थे। सीएस डा. अशोक कुमार पाठक ने बताया कि नए मामलों में नर्सिंग हाेम से जुड़ेे लोग ही इंस्टीच्यूशनल क्वारैंटाइन में थे। ऐसे में अब चास-बोकारो में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ गई है। गोमिया के झिरकी और ललपनिया के अलावा नए 17 नए कंटेनमेंट जोन चास-बोकारो में होंगे। चास एसडीओ शशि प्रकाश सिंह के अनुसार कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को आएंगी झारखंड, देवघर बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

    July 12, 2025

    PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में लगा है रोजगार मेला

    July 12, 2025

    गिरिडीह में ACB की टीम ने गावां अंचल के राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन को 20 हजार रूपये घूस लेते किया गिरफ्तार

    July 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO का बड़ा फैसला – सिर्फ 10 साल नौकरी करने पर भी मिलेगी पेंशन, ₹52,000 की गणना की पूरी डिटेल जानिए
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को आएंगी झारखंड, देवघर बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
    • PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में लगा है रोजगार मेला
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 12-07-2025
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 12-07-2025
    • गिरिडीह में ACB की टीम ने गावां अंचल के राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन को 20 हजार रूपये घूस लेते किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.