Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?

    February 23, 2026

    रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील

    February 23, 2026

    बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना मुक्त हुआ बोकारो, शेष बचे तीनों व्यक्तियो का आया रिपोर्ट निगेटिव, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर
    झारखण्ड

    कोरोना मुक्त हुआ बोकारो, शेष बचे तीनों व्यक्तियो का आया रिपोर्ट निगेटिव, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 19, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    बोकारो: आज बोकारो जनरल अस्पताल से दो एवं राँची रिम्स से एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौटे। इनको मेडिकल किट, फल एवं संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र इत्यादि देकर उनके घरों को रवाना किया गया तथा निदेश दिया गया कि अपने घरों में ही 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहें। उक्त व्यक्ति मानपुर, चंदनकियारी का था जो चेन्नई से आया था एवं दूसरे व्यक्ति साड़म गोमिया का था जो मुंम्बई से आया था तथा तीसरा व्यक्ति होसिर, गोमिया का था जिनका इलाइज राँची रिम्स में केमोथेरेपी के कारण इलाज चल रहा है।
    कोरोना मुक्त हुआ बोकारो
    तीनों व्यक्ति की पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद बोकारो जिला में अब कोई पॉजिटिव केस ज्ञात नही है। अर्थात बोकारो जिला कोरोना मुक्त हो गया है।
    SMS का रखे हमेशा ध्यान
    उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने उक्त तीनो व्यक्ति के स्वस्थ होकर वापस घर लौटने पर बधाई दी है तथा उन्होंने बताया कि तीन बातों को हमेशा ध्यान में रखना आवश्यक है। *पहला* मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है एवं  *दूसरा* सामाजिक दूरी का पालन करना तथा *तीसरा* अपने-अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोते रहना या सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। ये तीनो कोरोना से सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि SMS के माध्यम से भी बचा जा सकता है जिसे विस्तार से समझ जा सकता है :-

    S- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।

    M- मास्क का प्रयोग।

    S- सैनिटाइजर का उपयोग।

    डिस्चार्ज होने के बाद उक्त मरीज ने डॉक्टर की टीम को बताया भगवान का रूप
    रिम्स राँची एवं बीजीएच अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उक्त मरीजो ने बताया कि अस्पताल में मेरा अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाना के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। यह भी बताया गया कि कोरोना एक भयंकर बीमारी है। कोरोना को हराया जा सकता है जैसे हमने किया है। बस हिम्मत बनाए रखें डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिए लोगों को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए। अपने-अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसे भयानक बीमारी से बच सकते हैं।
    उपायुक्त ने बीजीएच के डॉक्टरों दी बधाई
    उपायुक्त मुकेश कुमार ने कोविड 19 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभा रहे बीजीएच के डॉक्टर एवं उनकी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा अपने संदेश में कहा है कि आप सभी वररिर्स बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे आप सभी अपनी बेहतर सेवा जारी रखें। आप सभी टीम पर हमें गर्व है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?

    February 23, 2026

    रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील

    February 23, 2026

    बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?
    • रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील
    • बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत
    • 98 साल की उम्र में मतदान: रांची की बुधनी देवी ने दिखाई लोकतंत्र के प्रति जुनून
    • राँची में मतदान जारी! शहर में कम, बुंडू और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह
    • झरिया में चुनाव के दिन बवाल! बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम, मतदान प्रभावित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.