Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Corona»कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से, वॉलेंटियर को लगेगा पहला टीका
    Corona

    कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से, वॉलेंटियर को लगेगा पहला टीका

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 27, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भोपाल: कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुक्रवार से भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कालेज में शुरू होगा। इसके लिए भारत बायोटेक ने कालेज को अपनी कोवैक्सीन के एक हजार डोज भेज दिए हैं। यहाँ रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहले वॉलेंटियर को टीका लगेगा। इसका बूस्टर डोज 28 दिन बाद लगाया जाएगा।

    यह कोरोना वैक्सीन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक इंटरनेशनल द्वारा निर्मित है। ट्रायल में शामिल प्रत्येक वालेंटियर के सेहत की सख्त मानीटरिंग की जाएगी। शहर में करीब 2 से 3 हजार लोगों को डोज लगाई जाएगी।

    पीपुल्स मेडिकल कालेज के डाक्टर्स ने बताया कि ट्रायल में किसी भी हेल्थ वर्कर्स को ये टीका नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि इन्हें कोविड के एक्सपोजर का खतरा दूसरे वालेंटियर से ज्यादा है। आईसीएमआर ने वैक्सीन के एक हजार डोज भेजे हैं, जो अगले 10 दिन में वालेंटियर को लगाए जाएंगे।

    वहीं गांधी मेडिकल कालेज (जीएमसी) में ट्रायल अगले हफ्ते शुरू होगा। जीएमसी प्रबंधन ने इसके लिए संस्थान में नई साइट तैयार की है। इसके दस्तावेज इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को भेज दिए हैं। कालेज डीन डा. अरुणा कुमार के मुताबिक आईसीएमआर ने संस्थान में कोवैक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल की साइट पर असहमति जताई थी।

    4 करोड़ वैक्सीन स्टोरेज की क्षमता, जरूरत 7 करोड़ की
    प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज की चुनौती अब भी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां वैक्सीन के 4 करोड़ डोज को -2 से 8 डिग्री तापमान में स्टोर करने की क्षमता है, लेकिन जरूरत 6 से 7 करोड़ डोज स्टोरेज की है।

    इस कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने पांच वॉकिंग फ्रीजर और इतने ही कोल्ड रूम मप्र को देने की बात कही है। इसमें प्रत्येक के अंदर 25 से 30 लाख डोज रखी जा सकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार दो या तीन चरणों में इन्हें उपलब्ध कराएगी।

    पहले पंजीकरण, फिर टीकाकरण
    मप्र में 12 वॉकिंग कूलर या फ्रीजर हैं। ये भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में हैं। इनमें लिक्विड या ड्राई वैक्सीन रख सकते हैं और -20 डिग्री तक तापमान रहता है। पांच हजार आइस लाइन रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रीजर की व्यवस्था की जा रही है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान के मुताबिक टीकाकरण के पहले लोगों का प्रशिक्षण हो रहा है।

    टीकाकरण के लिए प्रदेश में हजारों सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें फ्रंट लाइन वर्कर, 60-65 साल से अधिक के बुजुर्गों और बच्चों का पहले पंजीयन होगा। फिर टीकाकरण किया जाएगा। सभी को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर टीकाकरण की तारीख व समय बता दिया जाएगा। एक डोज लगने के बाद तय पीरियड के अनुसार उसे 28-30 दिन बाद दोबारा दूसरे डोज के लिए बुलाया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    देश में बढ़ते जा रहे कोरोना के संक्रमित मरीज, पिछले 24 घंटे में 4 की हुई मौत

    June 3, 2025

    वैक्सीन के बाद संक्रमण होने पर भी गंभीर नहीं होता मरीज, जानें कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब प्रन्यास के चिकित्सकों द्वारा

    May 11, 2021

    झारखंड में फिर अलर्ट, बाहर से आए यात्रियों की जांच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी

    February 23, 2021
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात
    • IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल
    • झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
    • आनंद विहार–पुरुलिया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, रांची से लखनऊ-अयोध्या अब सीधी ट्रेन सेवा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.