झारखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर तरह से अब सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जहां कई पाबंदियों को लागू करने की अनुशंसा कर दी है, वहीं अब झारखंड हाई कोर्ट ने भी 14 जनवरी 2022 तक वर्चुअल सुनवाई करने की बात कही है।
हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया
झारखंड हाई कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि 14 जनवरी 2022 तक वर्चुअल सुनवाई होगी। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने यह पहल की है। हाई कोर्ट की ओर से नोटिस में इस बात की सूचना दी गई है। मालूम हो कि इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर वर्चुअल सुनवाई करने की मांग की गई थी
अधिवक्ताओं ने की थी इसकी मांग
बताया गया कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट की कार्यवाही पूरी तरह ऑनलाइन करने की मांग वकीलों ने की थी। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था। एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने संयुक्त पत्र लिख कर चीफ जस्टिस से तीन जनवरी से ही हाईकोर्ट को पूर्णत: ऑनलाइन करने की मांग की थी।

