Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील
    झारखण्ड

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2020Updated:July 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची: बकरीद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कोतवाली थाना परिसर में आयोजित बैठक में सिटी एसपी श्री सौरभ, कोतवाली डीएसपी श्री अजीत विमल, विभिन्न शांति समिति के सदस्य एवं मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
    बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि कोरोनावायरस के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन नहीं करने का निर्देश है। उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धार्मिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि ईदगाह के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ें। जिस पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों और संगठनों ने अपनी सहमति दी। एसडीओ रांची ने कहा कि त्यौहार के दौरान साफ सफाई के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द का भी ख्याल रखें। दूसरे समुदायों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं।
    बैठक में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों को कोरोना महामारी के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बुद्धिजीवियों और संगठन के लोगों से अपील की गई कि वो लोगों को अपने-अपने घरों से इबादत करने के लिए अपने स्तर से जागरूक करें ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।
    सिटी एसपी श्री सौरभ ने बताया कि बकरीद में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए शांति समिति और विभिन्न संगठनों के सदस्यों और प्रतिनिधियों से बातचीत कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां पर गड़बड़ी होने की आशंका है। इन स्थानों पर पेट्रोलिंग के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोग समझदारी से करें। आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप एडमिन भी इस पर ध्यान दें अगर ऐसे पोस्ट सर्कुलेट हो रहे हैं तुरंत पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें।
    बैठक में शांति समिति और संगठनों ने भी अपनी अपनी बातें रखी, जिस पर उचित व्यवस्था किए जाने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026

    बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    • जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण
    • रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग
    • बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    • ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.