Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना संक्रमित हो रहे बच्चों में दिख रहे निमोनिया और बुखार के लक्षण
    झारखण्ड

    कोरोना संक्रमित हो रहे बच्चों में दिख रहे निमोनिया और बुखार के लक्षण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अब बच्चे भी गंभीर लक्षणों के साथ संक्रमित हो रहे हैं। यह अभिभावकों के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात है। डॉक्टरों के अनुसार, इस लहर में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ नवजात शिशुओं में भी संक्रमण मिला है। इन बच्चों में तेज बुखार और निमोनिया जैसे गंभीर लक्षण देखे जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। रानी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. राजेश ने बताया कि इस बार बच्चों में भी कोविड देखने को मिल रहा है।

    अभी तक 40 से 45 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हर दिन में एक या दो बच्चे आ रहे हैं। अभी 3 नवजात शिशु भी कोविड वार्ड में भर्ती हैं। पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान हर उम्र के लोग संक्रमण की चपेट में आए, लेकिन बच्चों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। डॉ. राजेश ने बताया कि अभी कोविड वार्ड में तीन नवजात पॉजिटिव हैं। इनमें से 2 बच्चे का जन्म के बाद ही कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। इन शिशुओं की मां गर्भावस्था में कोरोना पॉजिटिव थी। एक नवजात बच्चे को किसी परिवार के सदस्य से मिलने के दौरान संक्रमण हुआ।

    डॉक्टर बोले…. सावधानी बरतें, गर्भवती के संक्रमित होने से बच्चा भी हो रहा पॉजिटिव

    जानिए… 2 केस से स्थिति

    केस-1 – बोकारो की सुनीता ने बताया कि घर में कुछ लोगों को कोरोना हुआ था। इसके बाद पोती को तेज बुखार हुआ। डॉक्टर ने कोरोना जांच करवाने की सलाह दी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बच्ची को यहां एडमिट कराया है।

    केस-2 – मौसमी अपने डेढ़ माह के बच्चे का इलाज करा रही है। कहा कि बच्चे को कोरोना कैसे हुआ पता नहीं है। अचानक ही तेज बुखार और लूज मोशन की समस्या हुई। हमने कोविड-19 की जांच कराई। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला।

    कोरोना संक्रमण से तीन बच्चों की हो चुकी है मौत

    डॉ. राजेश ने बताया कि संक्रमण से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कोरोना वायरस से रिकवर होने वालों बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, जिसकी वजह से उन्हें वायरस ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाता है। इसलिए, बच्चों की इम्युनिटी बना रहे, इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.