रांची: लो विजिबिलिटी और खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से ढाई बजे पहला विमान उड़ान भरा। सुबह से आठ बजे से ढाई बजे के बीच छह विमानों को री-शेड्यूल किया गया। रांची एयरपोर्ट पर 2:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से पहला विमान लैंड किया। 40 मिनट के अंदर कुल 5 विमान लैंड हुआ। इसमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से आने वाला विमान शामिल है। एक घंटे के अंदर पांच विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरा।
फ्लाइट लेट होने से परेशान रहे यात्री
उल्लेखनीय है कि सोमवार को खराब मौसम के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दाई बजे तक उड़ान नहीं भर सका। वहीं एयरपोर्ट पर कई यात्री पहुंच गए। फ्लाइट उड़ान नहीं भरने के कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई थी। विशेषकर कनेक्टिंग फ्लाइट के कई यात्रियों को परेशानी हुई। इसमें से कई यात्री ऐसे थे जिनकी फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट से छूट गई। जो यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे, वह यात्री फ्लाइट की जानकारी लेने के लिए बार-बार काउंटर पर जाते दिखे। तो कुछ इंक्वायरी नंबर के माध्यम से फ्लाइट के आवागमन की जानकारी लेते रहे। 300 मीटर तक विजिबिलिटी होने के कारण विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान के लिए नियमानुसार 1300 मीटर विजिबिलिटी रहना जरूरी है।

