Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»गर्भवती मादा हाथी को खिला दिया पटाखों से भरा अनानास, मुंह में फटा, हुई मौत
    राष्ट्रीय

    गर्भवती मादा हाथी को खिला दिया पटाखों से भरा अनानास, मुंह में फटा, हुई मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 3, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    केरल में कुछ बदमाशों ने हथिनी को विस्‍फोटकों से भरे फल दिए। खाते वक्‍त धमाका हुआ और हथिनी घायल हो गई। करीब एक हफ्ते तक वह तड़पती रही, फिर दम तोड़ दिया।

    इंसान पर भरोसे की ऐसी कीमत चुकानी होगी, उसने सोचा न होगा
    केरल के मलाप्‍पुरम के एक फॉरेस्‍ट ऑफिसर ने सोशल मीडिया पर उस हथिनी की दर्दनाक कहानी सामने रखी। जंगल में रहने वाली वो हथिनी खाने की तलाश में नजदीकी गांव में चली गई थी। सड़कों पर भटकते हुए उसे वही दरिंदे मिले जिन्‍होंने उसे पटाखों से भरे फल दिए। उस हथिनी की गलती यही थी कि उसने इन इंसानों में अपनी छवि देखी। उसे लगा कि ये क्‍यों कोई छल करेंगे। उसने फल लिया और जैसे ही उसे खाना शुरू किया, वो फट गया। धमाका इतना तेज था कि उसका मुंह और सूंढ बुरी तरह घायल हो गए। वो बदहवास हो गई। उसे चिंता अपनी नहीं रही होगी, अपने बच्‍चे के लिए परेशान होगी। एक मां के लिए उसके बच्‍चे की जान सबसे कीमती होती है। और इंसानों की एक हरकत से उसके बच्‍चे की जान पर बन आई थी।

    अपना दुख अकेले पी गई वो
    इतनी चोट लगी थी, उसके मन में जरूर आया होगा कि उन लोगों को कुचल दे। उन इंसानों को सबक सिखाए मगर उसने ऐसा कुछ नहीं किया। वह गांव की पगड़डियों पर दर्द में कराहती इधर-उधर भागती रही। मजाल है जो उसने गुस्‍से में किसी घर को तहस-नहस किया हो। किसी गांववाले को नुकसान पहुंचाने की बात तो छोड़ ही दीजिए। किसी तरह वह हथिनी वेल्लियार नदी में पहुंची और उसी में खड़ी हो गई। शायद दर्द से थोड़ी राहत मिली होगी।

    पता चल गया था कि वक्‍त आ गया
    हथिनी को शायद एहसास हो गया था कि वह नहीं बचेगी। जब फॉरेस्‍ट ऑफिशियल्‍स को पूरे वाकये का पता चला तो उन्‍होंने कैद कर रखे गए दो हाथियों को बुलवाया ताकि वे हथिनी को बाहर निकाल सकें। हथिनी ने कुछ नहीं करने दिया। वह उसी नदी में खड़ी रही। 27 मई को शाम 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। गांववाले और फॉरेस्‍ट अधिकारियों ने एक ट्रक में उसके शव को लादा और जंगल ले जाकर अंतिम संस्‍कार कर दिया।

    दरिंदों के लिए सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्‍सा
    सोशल मीडिया पर जब यह खबर वायरल हुई तो लोग उन दरिंदों को लानत भेजने लगे। सबने कहा कि वो इंसान नहीं राक्षस थे। कुछ ने कहा कि इंसान की ऐसी हरकतों की वजह से कोरोना वायरस जैसी महामारी आती है। देखिए लोगों की प्रतिक्रियाएं।

    animal cruelty kerela peta pregnant elephant
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया

    February 10, 2026

    मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

    February 10, 2026

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    • जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण
    • रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग
    • बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    • ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.