जुगसलाई पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला सहित तीन लोगों को लगभग 500 ग्राम गांजा, 33 कोरेक्स व्हाइटनर और 7 नैट्रोजेन टेन टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों, मो नौशाद, शमीमा बेगम उर्फ धागी और अमजद अली, को शनिवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया- मो नौशाद और शमीमा बेगम उर्फ धागी पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। 6 माह पूर्व जेल से छूटने के बाद दोनों ने दोबारा से नशे का कारोबार शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी बताया कि पुलिस को गरीब नवाज कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा गांजा और नशीली दवाओं की बिक्री करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और तीनों आरोपियों को नशीला पदार्थ बेचते पकड़ लिया। मो. नौशाद के पास से 240 ग्राम गांजा, शमीमा बेगम के पास 246 ग्राम गांजा, अमजद अली के पास 89 ग्राम गांजा, 33 कोरेक्स व्हाइटनर और 7 नैट्रोजेन टेन टेबलेट बरामद हुईं।

