Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गार्ड की मौत के बाद टूटी रेलवे की नींद
    झारखण्ड

    गार्ड की मौत के बाद टूटी रेलवे की नींद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: पिछले हफ्ते पाथरडीह साइडिंग में अव्यवस्था के कारण हुई रेलवे गार्ड की मौत का मामला पूर्व मध्य रेल जीएम अनुपम शर्मा के दरबार तक पहुंच चुका है। मुख्यालय से बन रहे दबाव के बाद शुक्रवार को धनबाद के रेल अफसरों का अमला पाथरडीह पहुंचा। डीआरएम आशीष बंसल और दूसरे कई अधिकारी थे। डीआरएम पाथरडीह साइडिंग गए। संबंधित विभाग के कर्मचारियों से साइडिंग की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। साइडिंग का हाल भी जाना।

    पाथरडीह में अंग्रेजों के जमाने के सिग्नलिंग सिस्टम को बदलकर नए सिगनलिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यार्ड का आधुनिकीकरण हो रहा है। इसकी भी अब तक हुई प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने डीआरएम से मिलकर मांगों का पुलिंदा सौंपा। यूनियन में भी साइडिंग में हुई गार्ड की मौत को लेकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस के साथ ही पाथरडीह के बद से बदतर हो चुके रेल आवास, पानी और बिजली की लचर व्यवस्था पर यूनियन ने सवाल उठाए। डीआरएम को यह सुझाव भी दिया कि रेल कॉलोनी की चारदीवारी निर्माण कर घेराबंदी करा दी जाए ताकि अतिक्रमण की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। मौके पर शाखा सचिव केके सिंह, शाखा अध्यक्ष बीके साहू , उपाध्यक्ष बीके यादव , आशीष सिंह, संतोष कुमार उपस्थित थे।

     

    क्या है यूनियन की मांगें

    – क्वार्टर की जर्जर हालत है। दीवार टूट चुकी है। छत से पानी गिरता रहता है।

    – पानी का सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो पाता है जबकि सुबह शाम सप्लाई की जरूरत है।

    – बिजली की स्थिति कॉलोनी में बहुत ही नाजुक हैं और न ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है।

    – आवंटित क्वार्टरों को एक जगह व्यवस्थित कर चारों तरफ से चारदीवारी बनाने की जरूरत है।

    – मार्शलिंग यार्ड में पाथवे और लाइट की व्यवस्था अति आवश्यक है क्योंकि जीडीआर ,जीपीओ और टीएक्सआर में कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। इसे सुधारा जाए।

    – रेलवे साइडिंग की स्थिति दयनीय है जिसके कारण हाल में एक गार्ड की मृत्यु हो गई। हमेशा डिरेलमेंट होता रहता है जिसे सुधारने की जरूरत है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.