गिरिडीह : लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने गिरिडीह में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शहरी पेयजलापूर्ति योजना खंडोली डैम का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है. जिसकी वजह से नगर निगम ने खंडोली डैम का गेट डेढ़ फीट खोलने का निर्देश दिया है. गुरुवार को उपमहापौर प्रकाश सेठ और भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू ने डैम का निरीक्षण किया.
धनवार के अलग-अलग स्थानों में आधा दर्जन मिट्टी के घर मूसलाधार बारिश के कारण धराशायी हो गये.
जानकारी के अनुसार धनवार के गरजाशरण में मो. श्मसुद्दीन का मिट्टी का घर ढह गया.गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंची. धनवार के जेरुआडीह में जिबरेल अंसारी का मिट्टी का घर पूरी तरह से टूट गया. जिससे घर में रखे समान बर्बाद हो गये.
धनवार के चागोसिंगा गांव में ही शबाना खातून का भी घर जमींदोज हो गया है. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं. धनवार के पंचरुखी गांव में ही लक्ष्मण राणा और संगीता देवी के घर ढग गये हैं. गादी पंचायत के अरगाली में ही भृगुनंदन तिवारी और पवन राम का घर भी टूट गया है. जिसमें अनाज का नुकसान हुआ है.

