गिरिडीह के गांवा इलाके में वन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इलाके के रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर वनरक्षी प्रियेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम जंगल के तीन अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इसमें बड़े पैमाने पर लकड़ी बरामद की गई है। कार्रवाई में अवैध लकड़ी लदे 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया हैं। रेंजर के अनुसार जब्त की गई लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख है। बताया जा रहा है कि जब रेंजर छापेमारी के लिए जंगल पहुंचे थे, तब कुछ लोग जंगल की कटाई कर रहे थे। टीम को देखते ही सभी फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि विभाग को लगातार जंगल में लकड़ी की अवैध कटाई की गुप्त सूचना मिली थी.। लकड़ी माफिया के लोग ने कुछ घंटों में ही भारी मात्रा में पेड़ों को काटकर लड़कियों को जमा कर लिया था। छापेमारी के दौरान वाहनों पर लदे लकड़ियों को जब्त कर लिया गया। अब तक की जांच में पता चला है कि इन लकड़ियों को काटकर मोदीबिघा ले जाया जा रहा था। इस पूरे कारोबार में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
