Giridih : शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवरी के पचंबा गांव निवासी मुकेश शर्मा के रूप में की गई है. घटना औद्योगिक क्षेत्र के गंगापुर इलाके की बताई जा रही है.
मृतक मुकेश बाइक से अपने घर देवरी के पचंबा लौट रहा था. इसी दौरान गंगापुर के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
जिसके बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार देवरी निवासी मुकेश शर्मा बंगाल के पुरुलिया जिला से गिरिडीह आ रहा था.

