गिरिडीह: सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बुधवार को हुआ. प्रधानमंत्री केयर फंड की राशि एक करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ. रांची से ऑनलाईन उद्घाटन के दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल में डीसी राहुल सिन्हा, डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ, सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा और डीपीएम प्रतिमा कुमारी भी मौके पर मौजूद थे.
ऑनलाईन उद्घाटन के बाद डीसी समेत अन्य अतिथियें ने शिलापट्ट से पर्दा हटाया. और पूरे प्लांट का निरीक्षण किया. अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट से हर रोज ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा.संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शुरु किए गए प्लांट से सदर अस्पताल के दो सौ बेड को पाईप लाईन के सहारे ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी.
इसी प्लांट से बदडीहा के अस्थायी कोविड सेंटर और गांडेय, बेंगाबाद के 10-10 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी.इधर उद्घाटन के क्रम में डीसी और डिप्टी महापौर ने कहा कि अब गिरिडीह का अपना ऑक्सीजन प्लांट होने से किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं होगी. क्योंकि इस प्लांट से जहां पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी.
वहीं सदर अस्पताल समेत जिले के कई कोविद सेंटर में भी सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी. उद्घाटन के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी और शहर के स्थानीय लोग मौजूद थे.

