खूंटी जिले में तोरपा थाना क्षेत्र के टाटी मनमानी जंगल में एक युवक की लाठी से पीटकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को जंगल से युवक का शव बरामद कर लिया है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय सिंह के रूप में हुई है वह बसिया लोटवा गांव निवासी नरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा है। बताया जाता है कि अजय सिंह 15 दिन पूर्व सोसो गांव में मेहमान आया हुआ था। मंगलवार रात से वह घर से गायब था। बुधवार सुबह को ग्रामीणों ने टाटी जंगल में युवक के शव को देखा। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक छानबीन के बाद शव को बरामद कर पुलिस थाना ले आई। आशंका जताई जा रही है कि लाठी से पीटकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
गुमला के युवक का शव तोरपा में मिला, लाठी से पीटकर हत्या करने का संदेह
Related Posts
Add A Comment
