Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गुमला में अपराधियों ने बाइक समेत युवक को जिंदा जलाया
    झारखण्ड

    गुमला में अपराधियों ने बाइक समेत युवक को जिंदा जलाया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 14, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला. घाघरा में बदमाशों ने एक युवक के सिर को पत्थर से कुचल उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को बाइक के साथ जला दिया। घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की है। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में बाइक चोरी की बताई जा रही है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    घटना चांदनी चौक के पास की है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बाहर शोर सुनाई पड़ा। इस क्षेत्र में कुछ नशेड़ी युवक लगातार रात में जमघट लगाकर शोर-शराबा करते हैं। इस वजह से कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकला।

    लोगों ने जब रविवार सुबह देखा तो मौके पर एक युवक का शव पड़ा था। सामने दो पत्थर भी पड़े मिले। वहीं पर एक बाइक भी जली हुई थी। बाइक फल विक्रेता विनय साहू की बताई जा रही है, जो शनिवार रात 9 बजे चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की सूचना रात में ही पुलिस को विनय ने दे दी थी।

    घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है। इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    • झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
    • रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • 11th JPSC Exam का परिणाम जारी, देखिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची
    • झारखंड में होने वाली TAC की बैठक का भाजपा ने किया बहिष्कार, जानिए वजह
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के आंच में फंसे IAS Vinay Chaubey, ACB की टीम कर रही है पूछताछ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.