Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा,कोर्ट ने विकास तिवारी को अंतिम सांस तक कारावास की सज़ा सुनाई
    Breaking News

    गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा,कोर्ट ने विकास तिवारी को अंतिम सांस तक कारावास की सज़ा सुनाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 22, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग: हजारीबाग जिला अदालत ने गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव सहित तीन लोगों के हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है. कोर्ट ने गैंगस्टर विकास तिवारी को अंतिम सांस तक कारावास की सज़ा सुनायी है.  विकास तिवारी और संतोष पांडेय पर कुल 1 लाख 76 हज़ार 200 का जुर्माना लगाया गया है. जबकि अन्य दोषियों पर 36 हज़ार 200 का जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि दोषियों द्वारा दी गयी जुर्माने की राशि पीड़ित परिवार यानी गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के परिवार को दी जायेगी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आइपीसी की विभिन्न धाराओं में हुई सजा अलग-अलग चलेंगी.

    बता दें कि 11 सितंबर को हजारीबाग अपर सत्र न्यायाधीश-6 अमित शेखर की अदालत ने विकास तिवारी समेत पांच आरोपियों को हत्याकांड में दोषी करार दिया था.

    हज़ारीबाग़ कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े की गई थी सुशील श्रीवास्तव समेत तीन की हत्या 

    गौरतलब है कि 2 जून 2015 को हज़ारीबाग़ कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कोर्ट में पेशी के लिए आए सुशील श्रीवास्तव, सहयोगी कमाल खान, ग्यास खान की हत्या भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एके- 47 से कर दी गई थी. घटना को अंजाम प्रतिद्वंदी गैंगस्टर पांडेय गिरोह द्वारा दिया गया था. घटना के मुख्य अभियुक्त विकास तिवारी,संतोष पांडेय,शंभुनाथ तिवारी,राहुल देव पांडेय,दिलीप साव,विकास साव,विशाल सिंह, प्रदीप पासवान व यूपी के मुख्य शूटर राज सिंह समेत अन्य को बनाया गया था.

    स्पीड ट्रायल में मामले की सुनवाई एडीजे अमित शेखर की अदालत में चली. 42 गवाहों के बयान दर्ज होने और लंबी बहस  के बाद 11 सितंबर को एडीजे 6 की अदालत ने विकास तिवारी,संतोष पांडेय, राहुल देव पांडेय,दिलीप साव और विशाल सिंह को दोषी करार देते हुए शम्भूनाथ तिवारी को रिहा कर दिया था और 22 सितंबर को सजा तय की तारीख तय की गई थी.

    विकास तिवारी ने ली थी घटना की जिम्मेवारी

    कोयलांचल में पांडेय गिरोह और श्रीवास्तव गिरोह में वर्चस्व को लेकर खूनी टकराव होते रहा है. इस टकराव में दोनों तरफ से दर्जनों हत्या की गई है. जो अब भी जारी है. 13 दिसंबर 2014 को पांडेय गिरोह के सरगना किशोर पांडेय की जमशेदपुर में कर दी गई थी. किशोर पांडेय के अंतिम संस्कार में एके- 47 से हवाई फायरिंग कर विकास तिवारी ने छह महीने में बदला लेने की कसम खाई थी.

    छह महीने के ठीक पहले 2 जून को हज़ारीबाग़ कोर्ट परिसर में सुशील श्रीवास्तव सहित तीन लोगों की हत्या के बाद कोर्ट परिसर में ही प्रिंटेड पोस्टर में किशोर पांडेय की हत्या का बदला लिखित पोस्टर छोड़कर विकास तिवारी द्वारा घटना की जिम्मेवारी ली गयी थी. दो महीने बाद अगस्त में विकास तिवारी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था  तब से वह जेल में ही है. वर्तमान में वो पलामू जेल में बंद है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.