Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»घाटशिला आरपीएफ बैरक में रहने वाला एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया
    झारखण्ड

    घाटशिला आरपीएफ बैरक में रहने वाला एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 24, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाके घाटशिला अनुमंडल में घाटशिला स्टेशन के पास स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ( आरपीएफ ) के बैरक में रहने वाला आरपीएफ का जवान कोरोना पोजिटिव पाया गया है। उसके साथ 21 जवान भी उसी बैरक में रहते थे,जिसके बाद हड़कंप मच गया है।कोल्हान प्रमंडल पूरी तरह कोरोना वायरस से अब तक सुरक्षित माना जाता है और यह ग्रीन जोन में रखा गया था।झारखण्ड का पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) जिला में अब तक एक भी पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया था।लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के ही घाटशिला बैरक के जवान के कोरोना पोजिटिव पाये जाने से हड़कंप मच गया है।बताया जाता है कि आरपीएफ बैरक में जो जवान कोरोना वायरस का पोजिटिव पाया गया है।वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है।उसके पोजिटिव पाये जाने के बाद से हड़कंप मच गया है।मिली जानकारककी के मुताबिक 16 अप्रैल को एक मालगाड़ी से आरपीएफ के 26 जवानों और अधिकारियों को गोला बारूद लाने के लिए दिल्ली गया था।
    जानकारी के मुताबिक खड़गपुर डिवीजन के कुछ आरपीएफ जवान पिछले दिनों असलहा लाने के लिए दिल्ली गए थे। इस ग्रुप में घाटशिला बैरक के भी दो जवान थे। दिल्ली से ये सभी एक मालगाड़ी से पिछले 16 अप्रैल को खड़गपुर पहुंचे। वहां से ये दोनों जवान घाटशिला लौट आए। बाद में जब जिला प्रशासन को इन दोनों जवानों के दिल्ली से आने की जानकारी हुई तो उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया। उधर इन दोनों के साथ दिल्ली से लौटे खड़गपुर के जवानों की जांच हुई तो इनमें से एक के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तो जैसे हड़कंप मच गया और सभी जवानों की जांच की गई, जिनमें घाटशिला के इन दोनों जवानों को भी खड़गपुर ले जाकर जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट आज आयी। इस रिपोर्ट में कुल आठ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
    इधर आज घाटशिला आरपीएफ बैरक के एक जवान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और वहां 6 जवानों का सैंपल लिया। वैसे यहां 21 जवान हैं और अब सभी की जांच करने की तैयारी।
    कोरोना पॉजिटीव जवान खड़गपुर में क्वारेंटीन था वहीं से रिपोर्ट आई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.