घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र स्थित काशीदा में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। इसी बीच घर में घुस एक युवक ने महिला का मुंह दबाया और गले से 2.50 लाख की चेन खींच कर बाइक से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता यमुना दत्ता (81) ने बताया कि आरोपी ने चेहरे को ढक रखा था। महिला शिव पूजा के बाद प्रसाद खा कर हाथ धोने घर के अंदर गई। इसी बीच घर के अंदर युवक जूते पहने ही घुस गया। महिला ने उसे घर के बाहर जाने को कहा। इसी बीच उसने महिला को पीछे से पकड़ कर एक हाथ से उसके मुंह को दबाया और दूसरे हाथ से चेन खींच कर भाग निकला।

