Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»घाटशिला में पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में
    झारखण्ड

    घाटशिला में पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 20, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    घाटशिला. मुसाबनी थाना क्षेत्र के बड़ाघाट गांव में शनिवार सुबह एक महिला की पेड़ से लटकी हुई लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मृतका की भाभी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि हत्या के बाद शव को फंदे से पेड़ पर लटकाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।

    मृतका की पहचान 35 वर्षीय बारी मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बारी मुर्मू और उसके पति राम मुर्मू के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर मारपीट होती थी। शुक्रवार रात को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बारी मुर्मू घर से निकल गई थी। शनिवार सुबह लोगों ने बारी मुर्मू का शव पेड़ से लटका पाया फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि ये हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का।

    उधर, घटनास्थल पर पहुंची मृतका की भाभी रायमुनी मुर्मू ने बताया कि बारी मुर्मू और उसके पति राम मुर्मू के बीच अक्सर झगड़ा होता था। कई बार झगड़े को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन राम मुर्मू की आदतों में कोई सुधार नहीं हुई। लड़ाई-झगड़े के कारण बारी मुर्मू की दोनों बेटियां मामा के घर में रहती है।

    वहीं मुसाबनी थाना क्षेत्रके ही बदिया गांव में एक अन्य महिला की हत्या उसके पति ने कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति शेख फकरुद्दीन उर्फ राजेश ने थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को अंजाम दिया है। मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

    क्या कहना है पुलिस का
    मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा का कहना है कि बड़ाघाट और बदिया गांव में एक-एक महिला की लाश मिली है। एक मामला हत्या का है जिसमें उसके पति ने सरेंडर कर दिया है जबकि दूसरे मामले में महिला की लाश पेड़ से लटकी पाई गई है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026

    बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    • जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण
    • रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग
    • बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    • ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.