Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर के बिस्टुपुर होटल सिद्धार्थ सिढ़ी से गिरकर हुई मजदूर की मौत
    झारखण्ड

    जमशेदपुर के बिस्टुपुर होटल सिद्धार्थ सिढ़ी से गिरकर हुई मजदूर की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मेन रोड राम मंदिर के ऑपोजिट स्थित होटल सिद्धार्थ में बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे एक मजदूर शौचालय जाने के दौरान खुली हुई सीढ़ियों से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे साथी मजदूर इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उसकी मरहम पट्टी की गई। घटना में उसके सर और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। साथ ही उसकी हालत बिगड़ता देख अंततः दोपहर लगभग 1:30 बजे टेंपो से इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मजदूर के शव का पंचनामा कर उसे अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल बलरामपुर निवासी 28 वर्षीय राजू सिंह सरदार के रूप में हुई है। मामले में मृतक के साथी छुटू माहंती ने कहा कि वे दोनों करमा पूजा में बलरामपुर स्थित घर गए थे। जहां से मंगलवार को ही लौटे हैं। राजू पूर्व से सिद्धार्थ होटल में मजदूरी का काम करता आ रहा है। जबकि वह कल ही उसके साथ यहां आया था और रात को दोनों अन्य मजदूरों के साथ होटल में ही सो गए थे। आज सुबह टूथ ब्रश लाने के लिए वह बाहर गया था। जहां से लौटने पर उसने राजू को होटल के अंदर सीढ़ी के नीचे गिरे हुए देखा। जिसके बाद उसे नजदीक के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे और जहां उसकी मरहम पट्टी की गई। घटना के बारे में अन्य मजदूरों ने बताया कि छुटू जब बाहर जा रहा था, तभी राजू भी उसके पीछे-पीछे नीचे स्थित शौचालय के लिए जाने लगा। इसी दौरान वह खुली हुई सीढ़ी से गिर गया। जबकि मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने कहा कि मजदूर के सीढ़ियों से गिरकर मरने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि महीनों से होटल सिद्धार्थ में मरम्मतीकरण का काम चल रहा है। जिसमें मृतक राजू सिंह सरदार समेत अन्य मजदूर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात
    • IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल
    • झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
    • आनंद विहार–पुरुलिया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, रांची से लखनऊ-अयोध्या अब सीधी ट्रेन सेवा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.